अधेड़ पति का दूसरी महिला से मिलना-जुलना पत्नी नहीं आया पसंद, पोते से करा दी हत्या Vaishali News
हाजीपुर में गुरुवार की सुबह अधेड़ की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। हत्या का आरोप पोते पर लगा है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 10:06 AM (IST)
हाजीपुर जेएनएन। पति का दूसरी महिला से मिलना-जुलना पत्नी को पसंद नहीं आया। बदले में सजा-ए-मौत दे दी। मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार की सुबह अधेड़ की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात में शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले में ओमप्रकाश भगत अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि उनका किसी महिला से संबंध था। जिसकी जानकारी पत्नी को हो गई थी। इस बात को लेकर घर में आए दिन कलह होती थी। पत्नी के कहने पर भी पति उस महिला से मिलना-जुलना बंद नहीं कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि पत्नी ने ही पोते से गुरुवार की सुबह घर में ओमप्रकाश की गोली मरवाकर हत्या कराई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। जबकि पत्नी को हिरासत में लेकर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें