झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ महिला की मौत
झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा एक अधेड़ महिला को लगाई गई सुई के बाद 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद झोलाछाप चिकित्सक फरार हो गया।घटना की सूचना महुआ थाने को दी गई है।
झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा एक अधेड़ महिला को लगाई गई सुई के बाद 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद झोलाछाप चिकित्सक फरार हो गया।घटना की सूचना महुआ थाने को दी गई है।
जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र की कन्हौली धनराज पंचायत स्थित महादेव मठ गाव निवासी कमलेश्वर पासवान की 55 वर्षीय पत्नी लखिया देवी के पेट में अचानक दर्द हुआ। दर्द होने के बाद घर के लोगों ने गाव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक को इलाज के लिए बुलाया। महिला को देखने के बाद झोलाछाप चिकित्सक ने ताबड़तोड़ 4 - 5 सूई दे दिया। सूई देने के बाद महिला की हालत और बिगड़ने लगी तो झोलाछाप चिकित्सक वहा से रफूचक्कर हो गया। इसी बीच महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने झोलाछाप चिकित्सक पर गलत सूई लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना महुआ थाने को दी गई है।