इलाज कराने आई महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वैशाली में बच्चा चोरी की अफवाह पर बेकाबू हुई भीड़
हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ ने पिटाई कर दी। महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने एक महिला को अस्पताल के निकट सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना पर सैकड़ों महिला पुरुष की भीड़ जुट गई।
लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी गई। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ से महिला को अपने साथ थाने पर ले गये।
सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
पुलिस महिला से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बच्चे चोरी का आरोप सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
सराय थाना क्षेत्र निवासी बलिराम सिंह की इंदु देवी बताई गई। महिला ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की।
मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल एक महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई थी। इसी दौरान वह किसी बच्चे के सर पर हाथ रख दिया। स्वजन ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन के द्वारा महिला से पूछताछ की गई उसके बाद मामला को शांत कर दिया गया।
महिला जब सदर अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर निकली तो लोगों ने बच्चा चोरी किया आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाकर महिला की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई शुरू कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने साथ ले गई।
पिछले कई दिनों से बच्चा चोरी के आरोपी में कई लोगों की पिटाई
जानकारी के अनुसार वैशाली जिले में इन दिनों बच्चे चोरी का अफवाह है, पिछले कई दिनों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बच्चे चोरी का आरोप लगाकर लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। बीते दिनों महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर सलखनी गांव में बच्चे चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।
युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बीते दिनों काजीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को लोगों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। बीते दिनों दिघी जेल के निकट एक प्राइवेट कॉलेज में अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आई एक महिला को बुर्का में देख लोगों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की।
थाना पर ले जाकर सत्यापन कर छोड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाना पर ले जाकर सत्यापन कर छोड़ दिया। वहीं बीते शुक्रवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बच्चा चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। लगातार पिछले कई दिनों से जिला में अलग-अलग जगहों पर बच्चे चोरी का आरोप लगाकर लोग किसी न किसी व्यक्ति को पीट रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि बच्चे चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने झुठे आरोप लगाकर महिला के साथ पिटाई की है।
