वैशाली में ट्रेनी महिला होमगार्ड से दुराचार मामले में कमांडेंट पर गिरी गाज, मुख्यालय ने लिया एक्शन
वैशाली में प्रशिक्षु महिला गृह रक्षकों से दुराचार के आरोप में जिला समादेष्टा प्रेमचंद को तत्काल पद से हटा दिया ...और पढ़ें
-1776007352133_m.webp)
कमांडेट प्रेमचंद्र पर लगे आरोप। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रशिक्षु महिला गृह रक्षकों से दुराचार का मामला।
जिला समादेष्टा प्रेमचंद को पद से हटाया गया।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर हुई कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली में प्रशिक्षु गृह रक्षकों के साथ दुराचार और लैंगिक उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी वैशाली, प्रेमचंद को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए मुख्यालय गृह रक्षा वाहिनी, पटना में क्लोज कर दिया गया है।
उनके स्थान पर पटना के प्रमंडलीय समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश कुमार पांडेय को वैशाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस संबंध में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना के महानिदेशक सह महासमादेष्टा ने आदेश पत्र जारी किया है।
आदेश पत्र के अनुसार बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की ओर से सौंपे गए एक परिवाद-पत्र में वैशाली प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत दो महिला प्रशिक्षु गृह रक्षकों ने जिला समादेष्टा पर दुराचार और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
शिकायत मिलने पर मामले की जांच उप-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना से कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन पर यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में बने तहखाने से निकली 1491 शराब की बोतलें, बिहार पुलिस ने की कार्रवाई
यह भी पढ़ें- मोतिहारी में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, जनसुराज नेता के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
