विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा का अपहरण, सूखा नशा के विरोध करने पर धंधेबाज की करतूत

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM (IST)

हाजीपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. हाजीपुर में 17 वर्षीय छात्रा का कोचिंग से लौटते समय अपहरण।

  2. पिता ने सूखा नशा के धंधे का विरोध करने का आरोप लगाया।

  3. अंकित कुमार और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। तिसिऔता थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग से घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा के अपहरण कर लेने की शिकायत पुलिस से की गई है।

प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से छात्रा कोचिंग करने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि कोचिंग से घर लौटने के क्रम में महुआ थाना क्षेत्र के रुसूलपुर ओस्ती निवासी अंकित कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया।

छात्रा के पिता का आरोप है कि अंकित कुमार सूखा नशा का धंधा करता है। इसका उन्होंने विरोध किया था। विरोध करने पर अंकित ने छात्रा के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसी विवाद के कारण छात्रा का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया गया है। छात्रा के पिता ने महुआ थाना क्षेत्र के रुसूलपुर ओस्ती निवासी अंकित कुमार, उसके पिता लक्षुमण सिंह, मां इंदु देवी, भाई आनंद कुमार, नवलेश कुमार, सोहन कुमार एवं सन्नी कुमार तथा तिसिऔता थाना क्षेत्र के चकमहदीना निवासी सुजाता कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- गया के जंगलों में दबा था मौत का सामान, SSB-पुलिस के सर्च ऑपरेशन में राइफल, पिस्तौल और वॉकी-टॉकी बरामद