Move to Jagran APP

प्रमोद की सफलता से फूले नहीं समा रहे वैशाली के लोग

टोक्यो पैरालिपिक में हाजीपुर के प्रमोद भगत के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। इसको लेकर वैशाली में लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। आम से लेकर खास तक हर कोई अपने लाल पर इठला रहा है। खुशी में झूम रहा है। वहीं वैशाली की पावन धरती भी खुशी से झूमते हुए खुद पर इठला रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:03 PM (IST)
प्रमोद की सफलता से फूले नहीं समा रहे वैशाली के लोग
प्रमोद की सफलता से फूले नहीं समा रहे वैशाली के लोग

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

टोक्यो पैरालिपिक में हाजीपुर के प्रमोद भगत के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। इसको लेकर वैशाली में लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। आम से लेकर खास तक हर कोई अपने लाल पर इठला रहा है। खुशी में झूम रहा है। वहीं वैशाली की पावन धरती भी खुशी से झूमते हुए खुद पर इठला रही है। टोक्यो पैरालिपिक में बैडमिटन के पहले मैच में ही जीत दर्ज कराने के साथ वैशाली के लाल प्रमोद से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थी और दुओं का दौर शुरू हो गया था। प्रमोद जैसे-जैसे जीत के साथ पदक की ओर कदम आगे बढ़ाते जा रहे थे, यहां लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही थी। प्रमोद की सफलता के लिए हाजीपुर में कामनाएं की जा रही थी। प्रमोद के यहां तक पहुंचने से युवाओं में खास उत्साह है।

जिलावासियों को उम्मीद है कि प्रमोद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ इस मुकाम पर पहुंचने पर जिले में खेल के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। वैशाली ही नहीं बल्कि देश के भी युवा प्रमोद की जीत से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगे। यहां खुशियों की लहर है और सभी उसके जीत की कामना करते हुए बधाइयां दे रहे हैं।

स्वर्ण पदक जीतने पर विधायकों ने दी प्रमोद को बधाई

प्रतिभावान खिलाड़ी प्रमोद भगत ने देश को पदक दिलाकर पूरी दुनिया में वैशाली, बिहार एवं भारत का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि हाजीपुर जैसे छोटे जगह से एक प्रतिभावान खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के लिए टोक्यो पैरालिपिक में शामिल हुआ। देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। उम्मीद है कि आगे भी प्रमोद मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन करेगा।

-अवधेश सिंह, विधायक हाजीपुर

भारत के कण-कण में प्रतिभा छिपी हुई है। प्राचीन काल से ही भारतीयों ने अपने प्रतिभा का झंडा बुलंद किया है। इसी कड़ी में प्रमोद भगत हमलोगों के बीच से निकलकर आज विश्वस्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह अपने प्रतिभा के बल पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ला रहा है। वैशाली, बिहार एवं देश को अपने इस लाल पर गर्व है।

- संजय कुमार सिंह, विधायक लालगंज

हाजीपुर के खिलाड़ी ने टोक्यो में अपना परचम लहराया है। पैरालिपिक बैडमिटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रमोद ने देश को गौरवान्वित किया है। उसकी खेल प्रतिभा से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। हमलोगों की मंगल कामना है कि भविष्य में भी प्रमोद भगत देश के लिए पदक हासिल करे और जिला का नाम रोशन करे।

- लखेंद्र पासवान, विधायक पातेपुर

हाजीपुर जैसी छोटी जगह से प्रमोद भगत का टोक्यो पैरालिपिक में पहुंचना हमलोगों के लिए गौरव की बात है। हालांकि बिहार में खेलों के प्रति सरकार का कोई विशेष ध्यान नहीं है। इस कारण यहां के प्रतिभावान युवा दूसरे जगहों से खेलने को मजबूर हैं। प्रमोद को भी उड़ीसा से खेलना पड़ा है। प्रमोद की जीत के लिए बधाई एवं सरकार से अनुरोध है कि इस जीत से प्रेरणा लेकर बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराए।

- डा. मुकेश रौशन, विधायक महुआ

खेल का युवाओं में ज्यादा ही क्रेज है। प्रमोद भगत आज प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। वह अपनी कुछ अक्षमताओं पर विजय हासिल कर मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा है। मेरी पूरी शुभकामनाएं है कि वह देश के लिए आगे भी पदक हासिल करे। पूरा देश प्रतिभावान खिलाड़ी प्रमोद के साथ खड़ा है।

- सिद्धार्थ पटेल, विधायक, वैशाली।

खेलों के माध्यम से विश्वस्तर पर सद्भावना का माहौल कायम होता है। इसमें ओलंपिक खेलों का अलग ही महत्व है। पैरालिपिक स्पर्धा उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाता है जो किसी तरह के शारीरिक अक्षमताओं के शिकार होते हैं। हाजीपुर के प्रमोद ने अपनी प्रतिभा के बल पर इसमें शामिल होकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता और नाम रोशन किया है। उन्हें मेरी पूरी शुभकामनाएं है कि आगे भी देश का दुनिया में नाम रोशन करें।

- वीणा सिंह, विधायक महनार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.