बिदुपुर में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला
वैशाली। गुप्तचर की सूचना के पर छापेमारी करने गई बिदुपुर थाना की पुलिस पर सोमवार की देर
वैशाली। गुप्तचर की सूचना के पर छापेमारी करने गई बिदुपुर थाना की पुलिस पर सोमवार की देर रात्रि साढ़े दस बजे खालसा घाट पर दलित बस्ती के लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के पथराव में थाने के दो सहायक अवर निरीक्षक रामसुंदर प्रसाद एवं केके राय और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई है। सभी का बिदुपुर स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर एक नामजद अभियुक्त डीलर रणवीर पासवन को गिरफ्तार करने जब्ती के बोलेरो गाड़ी से सादे ड्रेस में गई पुलिस को बस्ती वालों ने राज बल्लभ राय का गुर्गा समझा और सभी लाठी-पत्थर के साथ पुलिस पर टूट पड़े। जान बचाकर पुलिस वाले वहीं गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी के अनुसार राज बल्लभ राय से बस्ती वालों की पूर्व की रंजिश है। इसी कारण यह घटना घटी। वहीं कुछ ही देर बाद राजबल्लभ राय के साíगदों ने बस्ती पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। इसमें भूल्ली देवी, धनवंती देवी, रघुवंश पासवान, ¨चता देवी एवं सुनीता देवी घायल हो गए। सभी का इलाज बिदुपुर पीएचसी में किया गया। बाद में सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा मौके पर छोड़ी गई क्षतिग्रस्त बोलेरो को मंगलवार की सुबह कई थानों की पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल से लाया गया।