भूमि विवाद में गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार
वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी व गोली लगने से जख्मी
वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी व गोली लगने से जख्मी मामले में तीन व्यक्तियों धर्मेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ¨सह, दिग्विजय ¨सह तथा विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जयराम प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव के मनोरंजन कुमार तथा सुनील कुमार के बीच भूमि विवाद अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में चल रहा है। इसी मामले में बिदुपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव घटनास्थल पर जाकर उभय पक्षों को भूमि पर यथास्थिति बनाये रखने की हिदायत देकर जैसे ही वहां से चले उक्त भूमि खंड पर दोनों पक्ष उलझ गये। इस दौरान सुनील कुमार के पक्ष में मनोरंजन कुमार की दीवार तोड़ने हाजीपुर कोनहारा घाट से आये शुभम कुमार के सिर में गोली लग गयी। इस घटना की प्राथमिकी सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने दर्ज करायी है।