Move to Jagran APP

मौसम के बदले मिजाज ने आम लोगों को कर दिया बेदम

संवाद सूत्र जंदाहा (वैशाली) एक सप्ताह से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को बेदम कर दिया ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:40 PM (IST)
मौसम के बदले मिजाज ने आम लोगों को कर दिया बेदम

संवाद सूत्र, जंदाहा (वैशाली) :

loksabha election banner

एक सप्ताह से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को बेदम कर दिया है। लोग धूप के लिए तरसने लगे हैं। मालूम हो कि बीते बुधवार की शाम हुई हल्की बारिश के पश्चात जहां कड़ाके की ठंड जारी हो गई थी। वही दो दिनों बाद से शुरू हुई पछुआ हवा के कारण हाड़ कंपा देने वाली कनकनी से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज पछुआ हवा एवं शीतलहर से कंप कंपी काफी बढ़ गई है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। सुखी संपन्न लोग तो अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार ऊनी कपड़ें एवं अलाव की व्यवस्था कर तथा बिजली के हीटर के सहारे कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके सुरक्षित जीवन यापन में लगे हैं। लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण मजदूरों और गरीबों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विगत एक सप्ताह से जारी भीषण ठंड के कारण दोपहर तक जहां लोग अपने घरों से निकलने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। वही शाम होते ही गांव एवं बाजार की सड़के वीरान हो जाती है। स्थानीय बड़े-बुजुर्गों के अनुसार अक्सर मकर संक्रांति के पश्चात मौसम में परिवर्तन होता था तथा मौसम मैं थोड़ी गर्मी आ जाती थी। लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है।

वहीं दूसरी ओर बताया जाता है कि कड़ाके की जारी भीषण ठंड के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी, बुखार एवं जुकाम से परेशान हो रहे हैं। वही ब्लड प्रेशर एवं कोल्ड डायरिया की भी शिकायतें लोगों को परेशान कर रही है। सरकारी स्तर से प्रखंड कार्यालय को इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को उपलब्ध कराने हेतु पचासी कंबल मुहैया कराया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि सरकारी स्तर से प्राप्त कंबल को प्रखंड के सभी पंचायतों में संबंधित पंचायत सचिव के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधि की पहचान पर जरूरतमंद गरीबों को कंबल मुहैया करा दिया गया है। मालूम हो कि प्रखंड में वर्तमान में कुल 21 पंचायत हैं। जबकि सरकारी स्तर से पचासी कंबल मुहैया कराया गया था। इस प्रकार सरकारी स्तर से प्रत्येक पंचायत में चार लोगों को कंबल मुहैया कराया गया। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से जंदाहा बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के अलावा ग्रामीण चौक-चौराहों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर से जंदाहा अंचल कार्यालय को अलाव के मद में किसी प्रकार का कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है।

लालगंज में वितरित हुए 75 सरकारी कंबल संवाद सूत्र, लालगंज : कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रखंड में सभी जगह अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में पाच जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिसमें तीनपुलवा चौक गांधी चौक, थाना रोड, भवानी चौक हास्पिटल शामिल है। वही ग्रामीण क्षेत्र के घटारो और गुरुमियां में अलाव की व्यवस्था की गई है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी पुलक कुमार ने बताया कि प्रखंड में 73 कंबल आवंटित हुए थे। जिसे पंचायत सचिव के माध्यम से गरीब लोगों को चिन्हित कर वितरण करवा दिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में एक रैन बसेरा है जो सभी सुविधाओं से लैस है। कभी-कभी उसमें लोग ठहरते हैं। फिलहाल वहां अभी लोगों का ठहराव नहीं है। आवश्यकता से कम जगहों पर अलाव की व्यवस्था संवाद सूत्र, देसरी : देसरी और आसपास के इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने और शीतलहर होने के बावजूद आवश्यकता से कम जगहों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर किया गया है। सीओ ने बताया अभी तो छह हजार रुपये ही अलाव की व्यवस्था के लिए उपलब्ध है। फिर भी जरूरत के अनुसार लकड़ी की व्यवस्था कर चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। कंबल वितरण के सम्बंध में बताया गया है कि प्रत्येक पंचायत में 17 के हिसाब से 136 कंबल उपलब्ध हुआ था, जिसमें 130 कंबल बितरित किया जा चुका है। जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल मुहैया करा दी जाएगी। इस तरह सरकारी साधन के मुताबिक अलाव और कंबल की व्यवस्था की गई है। मगर निरंतर शीतलहर औऱ ठंड में बढ़ोतरी से उक्त व्यवस्था कम पड़ रही है। सड़क किनारे सूखे पेड़ को काटकर भी लोग अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रखंड में रैन बसेरा का व्यवस्था नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.