प्रगतिशील रेल के रूप में अपनी पहचान बना रहा पूर्व मध्य रेल
वैशाली। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में आयोजित राजभाषा पखवारा का समापन रंगारंग कार्यक्रम और पुरस
वैशाली। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में आयोजित राजभाषा पखवारा का समापन रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान ¨हदी दिवस के मौके पर रेल मंत्री के संदेश को भी सुनाया गया। समापन समारोह का शुभारंभ करते हुए महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय रेल के मानचित्र पर पूर्व मध्य रेल एक प्रगतिशील क्षेत्रीय रेल के रूप में प्रमुखता से अपनी पहचान बना रहा है। राजभाषा ¨हदी के विकास में सभी को मिल-जुलकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करना होगा। जहां कहीं भी कोई कमी या रुकावट आए उसे दूर करना होगा। उन्होंने राजभाषा पखवारा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।
महाप्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा मंडल, कारखाना व स्टेशन व मुख्यालय आदि में वर्ष के दौरान ¨हदी में प्रशंसनीय कार्य व राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में सहयोग देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सर्वोत्तम पुस्तकालय, समिति, पत्रिका एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को भी नकद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरिमोहन झा ¨हदी पुस्तकालय, समस्तीपुर को सर्वोत्तम ¨हदी पुस्तकालय का प्रथम तथा उदयनाचार्य मंडल ¨हदी ग्रंथालय, समस्तीपुर को द्वितिय पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वोत्तम राजभाषा समिति का प्रथम पुरस्कार मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, समस्तीपुर मंडल को जबकि स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति डेहरी-ऑन-सोन, मुगलसराय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। राजभाषा विभाग से प्रकाशित पत्रिकाओं में धनबाद मंडल की पत्रिका 'किसलय'को सर्वोत्तम पत्रिका का पुरस्कार दिया गया।
प्रशासन विभाग, मुख्यालय को वर्ष 2017 में राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सामूहिक पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जबकि मंडल अंतर्गत धनबाद मंडल के संरक्षा विभाग को और कारखानों के अंतर्गत यांत्रिक कारखाना, समस्तीपुर को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्यालय की कला समिति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समापन समारोह में उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समापन समारोह का संचालन उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
मालूम हो कि 4 से 14 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता को सुदूढ़ करने में ¨हदी की भूमिका पर विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ हुआ था। इस दौरान पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।