विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार; पुल गिरना आम बात', तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:17 PM (IST)

तेजस्वी यादव ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार तथा पुल गिरने की घटनाओं को लेकर तीखा हमला बोला।

HighLights

  1. तेजस्वी यादव ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

  2. बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार और पुल गिरने को लेकर हमला बोला।

  3. कहा, सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, पुल गिरना आम बात।

संवाद सूत्र, राघोपुर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में लगातार गिर रहे पुलों को लेकर सरकार को घेरा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हाजीपुर जो वैशाली जिला का मुख्यालय है, उसकी क्या स्थिति है, और भागलपुर की क्या स्थिति होगी आप खुद समझ सकते हैं। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है, यहां तो चूहा भी..।

उन्होंने कहा कि मिलकर सरकार का खजाना खा लिया गया है। पुल गिरना अब आम बात हो गई है। पूरी दुनिया में यही नाम कमाया है मोदी जी और इनकी सरकार ने कि बड़े-बड़े पुल गिर रहे हैं।

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि जितने भी पुल गिरे हैं, आज तक एक भी अधिकारी या किसी नेता ने जिम्मेदारी ली है? सरकार का कोई पक्ष नहीं है। सरकार सवाल का जवाब नहीं देती, बस बचती रहती है।

उन्होंने कहा कि बहुत बुरी स्थिति है, पुल तो गिरा है सब लोग देख ही रहे हैं। मुख्यमंत्री को आकर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता हो, अपराध को बढ़ावा देता हो, उससे कोई उम्मीद नहीं है।

गौरतलब हो कि तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत के क्षेत्र गांव पिछले कई दिनों से बाढ़ प्रभावित है। तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को राघोपुर प्रखंड के तेरसिया, सरायपुर पंचायत के कई गांव का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर पुल हादसे के बाद सेफ्टी ऑडिट कराने की तैयारी में प्रशासन, SDO बोले- जनप्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

यह भी पढ़ें- बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर ढहा, 7 मजदूर घायल; रेस्क्यू टीम का इंतजार