विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर पुल हादसे के बाद सेफ्टी ऑडिट कराने की तैयारी में प्रशासन, SDO बोले- जनप्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:25 PM (IST)

हाजीपुर के जलालपुर में निर्माणाधीन पुल पर लॉन्चिंग मशीन गिरने से सात मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

HighLights

  1. लालगंज में निर्माणाधीन पुल पर लॉन्चिंग मशीन गिरने से सात मजदूर घायल।

  2. वैशाली प्रशासन ने घटना को आकस्मिक बताया, तीन मजदूर हाजीपुर रेफर।

  3. NHAI से सेफ्टी ऑडिट और जनप्रतिनिधियों संग साप्ताहिक बैठकें होंगी।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लालगंज के जलालपुर में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे NH-139W के निर्माणाधीन पुल की लॉन्चिंग मशीन गिरने की घटना पर प्रशासन ने आधिकारिक बयान दिया है।

मौके पर मौजूद वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि यह हादसा आकस्मिक रूप से लॉन्चिंग मशीन गिरने से हुआ। मशीन के नीचे करीब 7 मजदूर घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है, जिनमें से 3 मजदूरों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है।

एक मजदूर लगभग डेढ़ घंटे तक मशीन के नीचे दबा रहा था, उसका पैर फंसा हुआ था। उसे मशीन के पार्ट को गैस कटर से काटकर निकाला गया।

विभाग को पत्राचार कर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा

ग्रामीणों द्वारा कंपनी स्टाफ के भाग जाने और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के आरोप पर एसडीओ ने कहा कि सूचना NHAI के सीनियर अधिकारियों द्वारा दी गई थी। मशीनें कंपनी के स्टाफ द्वारा ही उपलब्ध कराई गईं और उसी की मदद से रेस्क्यू किया गया। मौत की अफवाह पर उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सेफ्टी से संबंधित शिकायतों पर NHAI विभाग को पत्राचार कर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए अब हर सप्ताह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर ढहा, 7 मजदूर घायल; रेस्क्यू टीम का इंतजार