'गद्दारी करने वाले की स्थिति देख लीजिए', अनंत सिंह की पत्नी समेत 3 नेताओं पर तेजस्वी का तंज; नीतीश पर भी बोले
तेजस्वी यादव ने बिदुपुर में जदयू-अनंत सिंह विवाद को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया। उन्होंने विश्वासमत के दौरान गद्दारी करने ...और पढ़ें

पत्रकारों से बात करते तेजस्वी यादव। वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को बिदुपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जदयू और अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने जदयू-अनंत सिंह विवाद को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया।
RJD में एंट्री पर कहा-हमारी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं
उन्होंने कहा कि विश्वासमत जब चल रहा था तब हमारे तीन विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, प्रह्लाद यादव और आनंद यादव के बेटे चेतन आनंद ने धोखा दिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि जब इन लोगों ने उनके दल के साथ गद्दारी की थी, तभी उन्होंने आगे की स्थिति के बारे में बता दिया था। कहा था कि आपका कुछ होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज तीनों की स्थिति देख लीजिए कि क्या है। मीडिया द्वारा जदयू नेताओं के राजद में आने के सवाल पर तेजस्वी ने साफ कहा कि हमारे तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) समाप्त हो जाएगी और आज जदयू उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
'नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे, यह की थी भविष्यवाणी'
उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा और चुनाव के 100वें दिन उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
उन्होंने चुनाव के पहले यह भी कहा था कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। केवल उनका चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ा जा जा रहा है। केवल उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि जदयू की मौजूदा स्थिति उनके पुराने बयानों को सही साबित कर रही है। इस दौरान उनके साथ राजद के दर्जनों नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को पटना का सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, 25 नवंबर लास्ट डेट
