Move to Jagran APP

सिरसा रामराय गांव के पोखर में डूबने से बालक की मौत

लालगंज के सिरसा रामराय गांव के पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से 11 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। मृतक श्रेय राज उर्फ किशन सिरसा रामराय गांव के धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह का पुत्र था। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:12 AM (IST)
सिरसा रामराय गांव के पोखर में डूबने से बालक की मौत
सिरसा रामराय गांव के पोखर में डूबने से बालक की मौत

संवाद सूत्र, लालगंज :

loksabha election banner

लालगंज के सिरसा रामराय गांव के पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से 11 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। मृतक श्रेय राज उर्फ किशन सिरसा रामराय गांव के धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह का पुत्र था। घटना शुक्रवार की सुबह की है। इस घटना से उसके घर में अचानक छठ पूजा का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की दादी नंदा देवी छठ किए हुए थीं जबकि मां नवरात्र किए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह घर के सभी पोखर पर उदीयमान सूर्य का अ‌र्घ्य देने गए थे। श्रेय राज उर्फ किशन भी अपने घरवालों के साथ पोखर पर गया था। अ‌र्घ्य के बाद वह एक बच्चे के साथ पोखर में स्नान करने चला गया। दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पोखर पर जुटे लोगो ने जब दोनों बच्चों को डूबते देखा तो कई लोग उन्हें बचाने के लिए पोखर में कूद पड़े। एक बच्चे को तो बचा लिया गया लेकिन श्रेय उर्फ किशन पानी के अंदर चला गया।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला गया। आनन फानन में उसे लालगंज के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उसका शव गांव में पहुंचा, कोहराम मच गया। मृतक किशन उस घर का इकलौता चिराग था। उससे बड़ी एक बहन है। इसबार वह पांचवीं कक्षा में गया था। मां सुधा देवी चित्कार मारकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पिता, दादा, दादी एवं अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.