रेल बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार : डा. रघुवंश
वैशाली। पेश किए गए रेल बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। सभी ट्रेनों में क
वैशाली। पेश किए गए रेल बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। सभी ट्रेनों में काफी भीड़ के बावजूद बिहार के लोगों के लिए एक भी विशेष ट्रेन नहीं दिया गया। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को बिल्कुल छोड़ दिया गया है। महुआ, पातेपुर एवं समस्तीपुर रेल लाइन के लिए कराये गए नये सर्वे के लिए रूपये का इंतजाम नहीं किया गया।
हाजीपुर परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद ¨सह ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि वैशाली-सुगौली रेल लाइन के लिए भी कम रूपये दिए गए है। विश्व में कच्चे तेल की कीमत काफी कम हो गयी है। इसके बावजूद यहां तेल महंगे हैं। उन्होंने कहा कि जिस अनुपात में कच्चे तेल की कीमत में कमी आयी है, उस अनुपात से देश के सभी उपभोक्ता को 16 रूपये डीजल एवं 27 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलना चाहिए था जो नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में राजद पूरे देश में देशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को विशेष राज्य की दर्जा दिए जाने की जरूरत है। जिसके लिए भी केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव, मंजु ¨सह, रामसेवक कुशवाहा, होरील महतो एवं बासकित कुमार आदि मौजूद