Move to Jagran APP

कर्मचारी तीन दिन हो पंचायत भवन में उपलब्ध

वैशाली। प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार ¨सह उर्फ भोला ¨सह के नेतृत्व में संघ के

By Edited By: Published: Fri, 12 Aug 2016 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 03:01 AM (IST)
कर्मचारी तीन दिन हो पंचायत भवन में उपलब्ध

वैशाली। प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार ¨सह उर्फ भोला ¨सह के नेतृत्व में संघ के कमेटी सदस्यों का शिष्टमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर जनहित में आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि पंचायत के जो भी कर्मी इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र एवं पंचायत सचिव हैं उनकी उपलब्धता पंचायत में तीन दिन पंचायत भवन पर कराया जाए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। जो योजना ग्राम स्तर पर चलाई जा रही है उसकी जानकारी उप मुखिया को दी जाए ताकि आम जनता को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी का पता चल सके। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सक्रिय बिचौलियों पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों में संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ¨सह, सिकंदर खान, सचिव शिवकुमारी देवी, पुष्पा देवी, प्रवक्ता सरिता देवी, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार चौरसिया, आशा देवी, जयलाल सहनी, सुचिता देवी, अशोक कुमार वाटिका, रविन्द्र ¨सह, विनय कुमार झा, मुन्ना कुमार ¨सह, बुलबुल झा आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.