Move to Jagran APP

खेल से होता है सर्वांगीन विकास : विजय

वैशाली। आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। पढ़ाई से जहां दिमाग का विकास होता है वहीं खेल से शरीर की मांसपेसियां मजबूत होती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 12:04 AM (IST)
खेल से होता है सर्वांगीन विकास : विजय
खेल से होता है सर्वांगीन विकास : विजय

वैशाली। आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। पढ़ाई से जहां दिमाग का विकास होता है वहीं खेल से शरीर की मांसपेसियां मजबूत होती है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। उक्त बातें नगर परिषद के पूर्व उपसभापति व समाजसेवी विजय कुमार ने सूरजदेव मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद सप्ताह के उद्घाटन के बाद कही। शनिवार को बैड¨मटन, वालीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, लंबीकूद, ऊंचीकूद समेत कई अन्य खेलों का आयोजन करराया गया। खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रुप डी के वर्ग नौ बी और सी के बीच वालीबॉल प्रतियोगिता में नवम बी विजेता और नवम सी उपविजेता बने। इसी ग्रुप में वर्ग आठ बी और सी के बीच बैड¨मटन का मुकाबला खेला गया जिसमें वर्ग आठ सी के साहिल राज विजेता और वर्ग आठ की के राहुल कुमार उपविजेता बने। वर्ग छह बी और छह सी के बीच हुए शतरंज के मुकाबले में नंदन कुमार विजेता और ऋषभ कुमार उपविजेता बने। इसी प्रतियोगिता में वर्ग पांच अ की अनामिका विजेता और इसी वर्ग की पल्लवी उपविजेता बनी। वर्ग सात बी और सी के बीच ऊंची कूद की प्रतियोगिता में क्वालिफाइंग राउंड संपन्न हुआ। लंबी कूद में भी बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। ग्रुप ए के लड़कों के फ्लैट रेस में ¨टकू कुमार, रूस्तम और मोहित कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के फ्लैट रेस में सोनाक्षी श्रेया ने प्रथम, सोनाक्षी शर्मा ने द्वितीय और सुहानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी के लड़कियों के फ्लैट रेस में अंकिता गुप्ता, काजल कुमारी और आल्या राज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व स्कूल के निदेशक ओमकृष्ण सिन्हा और विजय कुमार ने सूरजदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्राचार्या मधु कुमारी वर्मा और प्राचार्य अश्विनी कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.