Move to Jagran APP

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की भाभी का निधन

वैशाली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की भाभी सजनी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 11:16 PM (IST)
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की भाभी का निधन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की भाभी का निधन

वैशाली।

loksabha election banner

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की भाभी सजनी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। पटना के एम्स में करीब दस दिन पूर्व उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। भाभी के निधन की खबर सुनते ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद हाजीपुर पहुंचे। यहां दर्शन करने एवं अंतिम संस्कार के बाद शाम में दिल्ली रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद की भाभी की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वहां से उनके शव को उनके हाजीपुर के कर्णपुरा लाया गया। निधन की खबर से शोक की लहर दौर गई। सूचना मिलने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद शुक्रवार को सेवा विमान से पटना पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से हाजीपुर पहुंचे।

हाजीपुर के कर्णपुरा स्थित अपने घर पहुंच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने भाभी के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद हाजीपुर के कौनहारा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। यहां से नित्यानंद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शाम में दिल्ली के आवश्यक बैठक होने को लेकर नित्यानंद मुश्किल से हाजीपुर आधा घंटा ही रुक सके। जानकारी के अनुसार नित्यानंद के बड़े भाई का सत्यनारायण राय का निधन करीब आठ-नौ वर्ष पहले ही हो चुका है।

उनके पुत्र अरविद कुमार राय भी भाजपा के नेता हैं। अंतिम संस्कार में हाजीपुर से भाजपा के विधायक अवधेश सिंह एवं लालगंज से भाजपा के विधायक संजय कुमार सिंह भी शामिल हुए। कोरोना को लेकर सरकार के स्तर पर लगाए गए लॉकडाउन एवं जारी गाइडलाइन के आलोक में अंतिम संस्कार में सीमित संख्या में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.