शिवकांत झा अध्यक्ष बने व राकेश रौशन मुनचुन जिला विधिज्ञ संघ के सचिव निर्वाचित
जिला विधिज्ञ संध के द्विवाषिक चुनाव में शिवकांत झा अध्यक्ष एवं राकेश रौशन मुनचुन सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर 233 तथा सचिव पद पर 351 मतों से जीत-हार का अंतर रहा।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर :
जिला विधिज्ञ संध के द्विवाषिक चुनाव में शिवकांत झा अध्यक्ष एवं राकेश रौशन मुनचुन सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर 233 तथा सचिव पद पर 351 मतों से जीत-हार का अंतर रहा। अध्यक्ष शिवकांत झा को 544 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभुनाथ गुप्ता को 311 मत मिले। वहीं सचिव मुनचुन को 599 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल कुमार राजू को 248 मत मिला। इसके अलावा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रफ्फुल भूषण प्रसाद मोहन को 223, नंदकिशोर झा को 143 और शिवजी प्रसाद सिंह को 113 मत मिला। सचिव पद पर कुमार राजेशम को 182, कुमारी संगीता को 146, रामस्वरूप सिंह को 110, राजीव कुमार को 52 एवं विनय कुमार सिंह को 04 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर कुल चार उम्मीदवारों में फैयाजुद्दीन अहमद को पराजय हाथ लगी जबकि इसके तीन पदों पर मुकेश कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश एवं राजकुमार दिवाकर विजयी रहे।
बुधवार को हुई मतों की गिनती के बाद मुख्य निर्वाची पदाधिकारी श्याम किशोर ठाकुर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजीत कुमार एवं रामनाथ महतो ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की। संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पदों के अलावा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार और अंकेक्षक पद पर विक्रांत कुमार बमबम विजयी रहे। वहीं पुस्तकालय प्रभारी के एकमात्र प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद चौधरी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कोषाध्यक्ष पद पर नीरू कुमारी, चंद्रमोहन सिंह एवं पशुपति कुमार तथा अंकेक्षक पद पर राकेश कुमार सिंह बंधु, संजय कुमार एवं संजय कुमार सिंह पराजित हो गए।
संघ में संयुक्त सचिव के तीन पदों पर राजकिशोर ठाकुर अविनाश, सतीश प्रसाद सिंह बबलू एवं माया कुमारी विजयी रहे। वहीं सुबोध कुमार, विनोद कुमार, ममिता राय, हरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार और रामा प्रसाद चौरसिया को पराजय हाथ लगी। सहायक सचिव के तीन पदों पर सतीश, रितेश कुमार सिंह एवं अमरेंद्र कुमार सिह जीते वहीं शैलेश कुमार, श्याम नारायण सुमन, संजय कुमार राय एवं शंकर महतो पराजित हो गए। निगरानी सदस्य के तीन पदों पर गिरधारी पंडित, सुजीत कुमार कुशवाहा एवं आकाश कुमार विजयी रहे, वहीं संतोष कुमार एवं कुमार रंजीत को हार मिली। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर प्रकाश कुमार सिंह, संजीव कुमार नीलम, लालेश्वर सिंह, चंद्रमणि कुमार, कुमारी आशिकी, प्रणव कुमार एवं रंजीता चौधरी विजयी घोषित किए गए। इस पद पर मनोज कुमार, रवि कुमार, यशवंत कुमार सिंह, हरेंद्र ठाकुर, संजय कुमार यादव, कौशल कुमार, रविद्र कुमार, धनंजय कुमार एवं अनुसुईया कुमारी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणम घोषणा के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।