यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishali News: बरात में विवाद के दौरान चाकूबाजी, हमले में सात लोग घायल; मची अफरा-तफरी
महुआ में बरात में विवाद के दौरान चाकू से हमले में सात लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के ...और पढ़ें

HighLights
- महुआ में हुई घटना, चाकू से हमले में एक महिला भी घायल
- सभी घायलों को आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल
- महुआ थाना की पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी
संवाद सहयोगी, महुआ। महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली विशनपरसी पंचायत में शादी समारोह के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल महुआ में भर्ती कराया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर महुआ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले कहासुनी हुई फिर बढ़ा विवाद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कन्हौली विशनपरसी पंचायत के खतरीचक गांव में मो. रसीद की पुत्री गुलशन खातून की सोमवार को बरात आई थी। इस दौरान, किसी बात को लेकर मो. जाहिद के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।
इसमें लड़की पक्ष के मो. कयुम, मो. इलताफ, मो. असलम, मो. अनवर, मो. कलीम, मो. इरफान तथा तबस्सुम खातून आदि घायल हो गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन थाना को दिया गया है।
महुआ थाना की पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
बिहार में शिक्षा विभाग के रडार पर 5 हजार प्राइवेट स्कूल, कभी भी हो सकती है बड़ी कार्रवाई
बिहार में लगातार गिर रहे पुल, अब परिवहन विभाग ने उठाया बड़ा कदम; 100 करोड़ की लागत से होगा ये काम
