विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर बवाल, हाजीपुर में चली धांय-धांय गोली; एक युवक की हत्या

Published: Sun, 26 Jan 2025 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2025 05:17 PM (IST)

Bihar Crime News गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के हाजीपुर में हिंसा भड़क उठी। दो पक्षों के बीच जमकर ...और पढ़ें

घोड़ा रेस में विवाद को लेकर एक युवक की हत्या
घोड़ा रेस में विवाद को लेकर एक युवक की हत्या

HighLights

  1. राघोपुर में पूर्व विवाद में पटना के युवक की गोली मारकर हत्या
  2. दो युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही पुलिस

संवाद सूत्र, राघोपुर। बिहार के हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में पूर्व के विवाद में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत किला घाट नसीरूदीन गंज निवासी अभिरंजन पटेल के 21 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार उर्फ अभिषेक कुमार बताया गया।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

अभिषेक कुमार का अस्थाई पता रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर है। पिछले कई वर्ष पूर्व गंगा नदी में कटाव के कारण अभिषेक के पिता पटना में जाकर बस गए थे।

हालांकि, जहांगीरपुर में खेती बारी है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर लाया।

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

तीन दिन पहले हुआ था विवाद

  • थाना अध्यक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक ली। पुलिस दो युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
  • घटना के संबंध में बताया गया कि तीन दिन पहले मलिकपुर गांव में गेहूं के खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर मलिकपुर निवासी मिथलेश कुमार एवं रामपुर श्यामचंद भट्टी पर निवासी राजदेव राय के बीच विवाद हुआ था।
  • विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद को लेकर रविवार को मलिकपुर के वार्ड नंबर 7 में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घायल युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई।

ऑटो चलाता था मृतक

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंच गए। अभिषेक कुमार चार भाइयों में सबसे बड़ा था, वह टेंपो चलाता था।

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष की तरफ से युवक आया था। इसी दौरान हुए दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में युवक को गोली लगने से मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि युवक के दोस्तों ने बताया कि वह घोड़ा रेस देखने आया था। देखने के बाद वह मलिकपुर गांव गया था। इसी दौरान गोलीबारी में गोली लगने से मौत हो गई। 

मलिकपुर में गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ‌ मृतक युवक पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्र के रहने वाला अभिषेक कुमार बताया गया। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।- पंकज कुमार, थाना अध्यक्ष, राघोपुर   

यह भी पढ़ें-

बिहार में 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपित को पीटा

दिनदहाड़े अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे थे; इलाके में मचा हड़कंप