Move to Jagran APP

बाढ़ से विस्थापितों को पहुंचाएं राहत, कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम

पातेपुर के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन पंचायतों का दौरा कर डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जाना. र्मी मौजूद रहे.।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 11:20 PM (IST)
बाढ़ से विस्थापितों को पहुंचाएं राहत, कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम
बाढ़ से विस्थापितों को पहुंचाएं राहत, कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम

बाढ़ प्रभावित लोगों को दिए गए प्लास्टिक किट फोटो- 12 संवाद सूत्र, भगवानपुर : प्रखंड के मांगनपुर, हरिवंशपुर बांथु, बांथु, हुसेना आदि पंचायत के अधिकांश घरों में बाढ़ के पानी घुसने से यहां के लोग उंचे स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी के निरीक्षण बाद सीओ नंदकिशोर प्रसाद निराला ने प्रभावित परिवारों को प्लास्टिक किट प्रदान किया है। जिले से पांच नाव मंगवाए गए हैं, जिसे बांथु, हरिवंशपुर, गोढि़यां, हरपुर आदि जगहों पर दिया गया है। यहां मेडिकल टीम के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। इस बीच नेपाल से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से इन पंचायतों में लगभग दो फीट पानी बढ़ गए हैं। लोगों के बीच सबसे अधिक मवेशी के चारे की किल्लत बनी हुई है। इस बीच जिला पार्षद ई नीरज कुमार संटू, जिप प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पैक्स अध्यक्ष महेश्वर सिंह, पंसस इंदिरा देवी, राजद अध्यक्ष जयकुमार ठाकुर भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अजित कुमार आदि ने डीएम से भगवानपुर प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर मवेशियों के चारे की व्यवस्था एवं राहत वितरण की मांग की है। बीडीओ अमरजीत कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों का सर्वे किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाली हर सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। किसान सलाहकार सुनील कुमार, प्रभात कुमार, बबन कुमार सिंह, विवेक कुमार चंचल, कामेश्वर राम, उत्तम कुमार आदि को बाढ़ क्षेत्र में निगरानी कार्य में लगाया गया है।

loksabha election banner

पटेढ़ी बेलसर के तीन पंचायतों में खुलेगा सामुदायिक किचेन फोटो- 11 संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर : प्रखंड में वाया एवं झाझा नदी की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर एडीएम जितेंद्र प्रसाद साह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की। प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम संदीप शेखर प्रियदर्शी, डीसीएलआर मनोज कुमार, प्रखंड के वरीय प्रभारी श्रुति शर्मा, सीओ ममता रानी, बीडीओ श्याम किशोर शर्मा के साथ मुखिया अरुण साह, सविता देवी, रवि किशन, संगीता सिंह आदि शामिल हुए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बाढ़ से मची तबाही बताते हुए कहा कि अब तक सरकारी स्तर पर किसी भी तरह के राहत और बचाव कार्य नहीं किया गया है। प्रखंड का कई इलाका बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। सैकड़ों परिवारों का आशियाना डूब चुका है। वह बेघर होकर उंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। उनके समक्ष भूखमरी की नौबत आ चुकी है।सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित है। एडीएम ने प्रखंड के तीन पंचायतों में गुरुवार से सामुदायिक किचेन खोलने तथा साइन, चकगुलामुद्दीन तथा करनेजी पंचायतों में नाविक के साथ पांच-पांच नाव मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जलमग्न वाले टोले में लगे सरकारी चापाकलों को ऊंचा करने का निर्देश पीएचईडी अभियंताओं को दिया है। बैठक में पीएचईडी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहने पर उन्होंने उनका वेतन काटने का निर्देश दिया है।

महुआ नगर में तटबंध पर चढ़ा वाया नदी का पानी फोटो- 18 संवाद सहयोगी, महुआ : वाया नदी के जलस्तर वृद्धि से नगर पंचायत कार्यालय के निकट तटबंध से रिसाव को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। राजद नेता बड़ेलाल यादव ने कहा कि नगर पंचायत से पश्चिम वाया नदी तटबंध से रिसाव की सूचना कई बार पदाधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई पदाधिकारी इसका जांच नहीं किया। जिसके कारण अब तटबंध के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पूर्व भी इसी जगह से तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए थे। यहां पानी बहाव के बाद स्थानीय रामाशंकर यादव, वार्ड पार्षद छोटेलाल राय, युगल राय, अजीत कुमार ने आपसी सहयोग से पानी रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.