बिना विवाद के अयोध्या में राम मंदिर का होगा निर्माण : विधान पार्षद
आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का कोई असर नहीं होगा। एनडीए को बिहार में 33-34 सीटें जरूर मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ये बातें विधान पार्षद संजय पासवान ने शनिवार को दाउदनगर बाजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
फोटो-- 15
संवाद सूत्र, वैशाली :

उन्होंने कहा कि हरेक भारतीय की इच्छा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बिना किसी विवाद के बने। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री के प्रयास से जरूर बनेगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजप्रताप व ऐश्वर्या राय का विवाद एक पारिवारिक मामला है।
कवि सम्मेलन की उपयोगिता पर बोलते हुए कहा कि कविता के माध्यम से एकता व भारतीय होने का संदेश जाएगा। कवि ब्रज मोहन की कविता जाग उठो अब हिन्दू वीरों से काव्य पाठ की शुरुआत हुई। वहीं नीतीश कुमार की कविता हमारा गौरवमय इतिहास रहा है नहीं कभी हमने प्रथम वार किया है की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात बुजुर्ग कवि रामबरण ठाकुर की कविता यौवन जवानी मस्ती पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायी। कवि जग्गु प्रसाद कुशवाहा, हरि प्रसाद साह, मोहम्मद इरफान, मनीष कुमार आदि द्वारा एक से बढकर एक कविता की प्रस्तुति की गई।
इस मौके पर पूर्व कारा मंत्री बसावन भगत, ललिता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार ¨सह, नागेन्द्र पंजियार, मृत्युंजय कुमार, रतिकांत मिश्रा, रत्नेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश मिश्रा ने किया।