मानव कतार कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई
वैशाली। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले हमे चाहिए शिक्षा एवं रोजगार इसके लिए मानव कतार कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को स्थानीय गांधी चौक से रालोसपा कार्यकर्ताओ ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में जिला कार्यकारिणी सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
वैशाली।
जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले हमे चाहिए शिक्षा एवं रोजगार, इसके लिए मानव कतार कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को स्थानीय गांधी चौक से रालोसपा कार्यकर्ताओ ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में जिला कार्यकारिणी, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रभात फेरी गांधी चौक से शुरू होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुन: गांधी चौक पर पहुंची। वहां नुक्कड़ सभा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर जिले की प्रत्येक पंचायत में स्कूल के सामने मानव कतार लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही इसकी तैयारी में जुट जाएं तथा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर बाकी न रखें। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में नीतीश सरकार ने बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है। शिक्षा का स्तर दिनोंदिन गिरता चला जा रहा है तथा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रालोसपा शिक्षा एवं रोजगार विरोधी सरकार का पुरजोर विरोध करती है। बच्चों के शिक्षा एवं रोजगार के लिए पार्टी मानव कतार के रूप में सड़क पर उतरेगी।
नुक्कड़ सभा को गंगा राय, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, अविनाश कुमार, मंजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, उमेश कुशवाहा, महेश भगत, अरविन्द कुमार, नीतीश कुमार, मुसाफिर कुशवाहा, पंकज कुमार, संजय कुमार कुशवाहा, मेघनाथ यादव, अंजनी कुमार, देवकरण कुमार, मुन्ना सिंह, रामप्रवेश पासवान, दिग्विजय सिंह, राकेश गगन आदि ने संबोधित किया।