Hajipur News: हाजीपुर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई गोलीबारी; 2 घायल
Bihar News बिहार के हाजीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। बिदुपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश को गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई।
दोनों को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र में बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश को गोली लगी है।
दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार, एक बदमाश नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा निवासी फुदेना जबकि दूसरा मुकेश पटेल बताया गया।
मुख्यालय उपाधीक्षक अबू जफर इमाम ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश को गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद हैं।
पुलिस ने पैर में मारी गोली
एनकाउंटर में पुलिस ने दो को पैर में गोली मारी है। अपराधी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी सुनील राय के 23 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ फूदेना एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र गोपाल चकनई गांव निवासी ज्वाला राय की 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बताया गया है।
11 मार्च को दरवाजे पर चढ़कर मारी थी गोली
- नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चिकनौटा में दरवाजे पर चढ़कर विशाल कुमार उर्फ फुदेना ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था।
- घायल युवक स्थानीय विन्देश्वर राय के 26 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद में फुदेना ने दरवाजे पर चढ़कर विपिन कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया था।
- घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था।
- घायल के पिता के बयान पर फुदेना सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फुदेना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है।
- बीते शुक्रवार को राजापाकर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में दोनों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
जाफराबाद टोक दियारे में देसी शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त
उत्पाद विभाग, राघोपुर एवं रुस्तमपुर थाना और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ड्रोन की मदद से जाफराबाद टोक दियारे में गंगा नदी किनारे में संचालित देसी शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त की है।
इस दौरान करीब 25,400 लीटर कच्चा जावा नष्ट कर दिया है। मालूम हो कि पिछले 10 दिनों में जाफराबाद टोक दियारे में 100 से अधिक शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है।
इस दौरान मौके से करीब 25 पीस प्लास्टिक ड्रम, 102 टिन ड्रम और आठ अन्य उपकरण भी जब्त करते हुए लगभग 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।
उत्पाद इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में शनिवार की सुबह से दोपहर तक अभियान चलाई गई। जिसमें जाफराबाद टोक दियारे में नदी किनारे देसी शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त करते हुए करीब 25,400 लीटर कच्चा जावा विनष्ट कर दी गई है।
इस दौरान शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस टीम इनकी पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
विशाल उर्फ फुदेना का अपराधिक इतिहास
हाजीपुर के नगर थाना में कांड संख्या 186/19,261/19, बिदुपुर थाना कांड संख्या 369/18, गंगा ब्रिज थाना कांड संख्या 21/19,96/24, नगर थाना कांड संख्या 1052/19, भगवानपुर थाना कांड संख्या 330/19, राघोपुर थाना कांड संख्या 262/19, नगर थाना कांड संख्या 1037/19, जंदाहा थाना कांड संख्या 274/19 दर्ज है।
मुख्यालय उपाधीक्षक अबू जफर इमाम ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में दो बदमाश को पर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घटनास्थल से मोटरसाइकिल हथियार अन्य सामान बरामद किया गया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों बदमाश को पर में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें-
हाजीपुर में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
सोनपुर में बाइक लूट का विरोध करने पर बैंक कर्मी को मारी गोली, मोबाइल लूटा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।