उत्साह से लवरेज लोगों ने जोड़े हाथ से हाथ
मानव शृंखला में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
फोटो : 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 54, 55, 56 और 57
- 517 किलोमीटर में वैशाली जिले में बनाई गई मानव श्रृंखला
- 11 लाख से अधिक लोगों ने श्रृंखला में लिया भाग जागरण संवाददाता, हाजीपुर :
जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर लोगों में जागरूकता लाने को लेकर रविवार को सफलतापूर्वक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। क्या आम, क्या खास, सभी की इसमें भागीदारी रही। यहां तक की पातेपुर के राजद विधायक प्रेमा चौधरी भी हाजीपुर में मानव श्रृंखला में शामिल हुईं। वैशाली जिले में इस बार बनी मानव श्रृंखला ने पिछले दोनों रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। जिले में 517 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें 11 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। रामाशीष चौक पर खुद डीएम उदिता सिंह ने कमान संभाल रखी थी, तो उधर पीपा पुल पर अपर समाहर्ता जीतेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में पदाधिकारयों और कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध खड़े थे। हेलीकॉटर से मानव श्रृंखला का मुआयना किया गया। रामाशीष चौक के पास दिव्यांगजनों ने श्रृंखला बना रखी थी।
जल-जीवन-हरियाली को बचाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर लोगों ने हाथ से हाथ मिलाकर संकल्प लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मुहिम में आम एवं खास का फर्क मिट गया। श्रृंखला का अधिकारी लगातार मॉनिटरिग कर रहे थे। इस बार सभी ने मिलकर यह तय कर लिया था कि फिर इतिहास रचेंगे। मानव श्रृंखला में प्रत्येक 1 किमी में करीब दो हजार लोगों को शामिल करने की तैयारी थी। जिले में 497 किमी में मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी की गई थी जो बढ़कर 517 किमी हो गई और 11 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला में रहे उपस्थित
हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अविनाश चौधरी, नेता राय बीएसएनएल गोलंबर के पास, लोजपा के जिलाध्यक्ष छाकुर इंदूभूषण सिंह, गोरौल व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार प्रतिज्ञा, कामेश्वर सिंह, भाजपा के सुनील दास, नारायणी सेवा संस्थान के सचिव रितुराज, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, रणविजय चौरसिया, हैदर इमाम, प्रभात कुमार सिंह चौहान, मनोज सिन्हा, संजू चंद्रा सर्किट हाउस के पास, पासवान चौक के पास जदयू के जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा, सिद्धार्थ पटेल, पातेपुर की राजद विधायक प्रेमा चौधरी, जदयू नेता पंकज पटेल, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मोनिका सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और आमलोग शामिल हुए।