Move to Jagran APP

राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक पहुंचे घटारो

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा गुरुवार को लालगंज के घटारो पहुंचे। वहां भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा या पार्टी काफी महत्वपूर्ण है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 08:55 PM (IST)
राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक पहुंचे घटारो
राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक पहुंचे घटारो

संसू, लालगंज : राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा गुरुवार को लालगंज के घटारो पहुंचे। वहां भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा या पार्टी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए यह बात समझना जरूरी है कि भले ही हम लोगों ने भाजपा सरकार या फिर मोदी सरकार को वोट दिए या देने का काम किया। लेकिन हमारी बात सुनने वाला वहां कोई नहीं। आज हमारे युवा पढ़-लिखकर बेरोजगार हैं। आज एनडीए में 44 घटक दल हैं। मोदी सरकार क्षत्रिय के लिए अगर कुछ करना भी चाहती है तो इसका विरोध होता है। इसलिए हमें भी सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। तभी जाकर हमें हमारा सम्मान मिल पाएगा।

loksabha election banner

इस दौरान शेर सिंह राणा का धनुषी, घटारो, नामीडीह, बाइपास में महाराणा प्रताप चौक, रसूलपुर आदि जगहों पर भव्य स्वागत किया गया औऱ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह, मुखिया पति भवेश सिंह, सुनील कुमार बबलू, श्याम सुंदर सिंह दीपक सिंह, सुमन सिंह, अवध किशोर कुंवर, रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.