Move to Jagran APP

कई पंचायतों में लाटरी से निर्वाचित हुए उप मुखिया

वैशाली। गोरौल प्रखंड में सोमवार को चार पंचायतों के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाइ

By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 03:04 AM (IST)
कई पंचायतों में लाटरी से निर्वाचित हुए उप मुखिया

वैशाली। गोरौल प्रखंड में सोमवार को चार पंचायतों के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उप मुखिया व उप सरंपच का चुनाव कराया गया। गोरौल बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शशि प्रिय वर्मा ने बताया कि रुसुलपुरकोरी गांव पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी, सरपंच कांति देवी, रुसुलपुर तुर्की की मुखिया गायत्री देवी, कन्हौली विशनपरसी के मुखिया मनोज दास, सरपंच रामईश्वर दास कन्हौली धनराज की मुखिया सीमा देवी, सरपंच रेणु देवी वसभी वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

पटेढ़ी बेलसर : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में एक पंचायत के निर्वाचित मुखिया, सरपंच व वार्ड सदस्य को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जारंग पंचायत की मुखिया सुनीला सिन्हा, सरपंच रीता देवी के अलावे पंच व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उप मुखिया व उप सरपंच के लिए हुए चुनाव में हितेश कुमार उप मुखिया तथा हीरालाल ¨सह उप सरपंच चुने गए।

वैशाली : वैशाली प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को शेष चार पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। मतैया पंचायत के मुखिया चर्तुभुज कुमार निराला, उप मुखिया फुलेश्वरी देवी, ¨चतामणिपुर की मुखिया गीता देवी, उप मुखिया बबिता देवी, मझोली की मुखिया हेना परवीन ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

पातेपुर : पातेपुर प्रखंड में सोमवार को पांचवे दिन पांच पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि­यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव कराया गया। गो¨वदपुर बेला पंचायत से उप मुखि­या पद के दावेदार राम प्रवेश साह एवं अखिलेश ¨सह सात-सात वोट मिलने पर लाटरी के जरिए रामप्रवेश साह उप मुखिया के पद पर निर्वाचित हुए। इसी तरह लदहो से वैद्यनाथ राम लाटरी के माध्यम से उप सरपंच निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं उप मुखि­या पद के लिए टेकनारी से मो. मोतीम, अगरैल खुर्द से सुदामा देवी, गो¨वदपुर बेला से राम प्रवेश साह, लदहो से राम नरोश राय, बलिगांव से राजवंती देवी निर्वाचित हुईं। उप सरपंच पद के लिए टेकनारी से मनोज कुमार ¨सह, अगरैल से अशोक कुमार साह, गो¨वदपुर बेला से रतनदेव, लबलिगांव से उपेंद्र प्रसाद यादव निर्वाचित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.