विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रमा सिंह हत्याकांड में सांसद रामा सिंह बरी

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2015 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2015 07:35 PM (IST)

चंद्रमा सिंह हत्याकांड में आरोपी वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह आज बरी कर दिए गये। मामले में सुनवाई के बाद वैशाली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का फैसला सुनाया।

News Article Hero Image

वैशाली। चंद्रमा सिंह हत्याकांड में आरोपी वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह आज बरी कर दिए गये। मामले में सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का फैसला सुनाया। एक अन्य आरोपी कुणाल कुमार को भी बरी कर दिया गया।

कोर्ट के फैसले पर सांसद रामा सिंह ने कहा है कि न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया था। वहीं चन्द्रमा सिंह के पुत्र दीपक ने कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा कि वे फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

ज्ञात हो कि वर्ष 2004 के 25 अगस्त को देसरी थाना के सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के चकेयाज गांव के चंद्रमा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई विरेंद्र सिंह ने वैशाली के वर्तमान सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह सहित कई अन्य के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराया था। एफआइआर में उप प्रमुख के चुनाव को लेकर हुई रंजिश में हत्या करने का उल्लेख किया गया।

घटना के तीन माह पूर्व से ही रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह मंडल कारा हाजीपुर में बंद थे तथा घटना तिथि के दिन भी जेल में ही थे। पुलिस ने उनके खिलाफ आधार नहीं पाया था, हालांकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उनके विरूद्ध मामले में संज्ञान लिया था। आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस मामले में संदेह का लाभ देते हुए उन्हें रिहा कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।