वैशाली में घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी FSL की टीम
वैशाली के मिश्रौलिया गांव में 40 वर्षीय कुंदन कुमार का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला, जिससे ...और पढ़ें

जांच में जुटी FSL की टीम
HighLights
वैशाली में 40 वर्षीय कुंदन कुमार का शव पेड़ से लटका मिला।
स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग।
पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर (वैशाली)। वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में बुधवार सुबह एक आम के बगीचे में 40 वर्षीय कुंदन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया।
शौच के लिए बगीचे की ओर गए थे लोग
जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए बगीचे की ओर गए थे तभी उनकी नजर आम के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग और मृतक के स्वजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी विनोद मिश्रा के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई।
स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि कुंदन की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं बताया है। स्वजन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घर से 500 मीटर दूर लटका मिला शव
सूचना पर बेलसर थाना प्रभारी मनीष कुमार, राजेन्द्र राय, शैलेश कुमार, स्वरूपनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार शव लाल रंग की लाइलन रस्सी से लटक मिला है। मृतक हाफ पैंट पहने था और गले में सोने का हनुमान लॉकेट था। कुंदन का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी मायके में रहती थी और पति के साथ नहीं रहती थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। स्वजन द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 22.728 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त, हाजीपुर से 6 गिरफ्तार
