विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सम्राट के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त; सोशल मीडिया अकाउंट इनएक्टिव

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:52 PM (IST)

हाजीपुर में बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो अपलोड करने वाले निशांत कुमार यादव को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CM सम्राट के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

CM सम्राट के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार।

  2. आरोपी निशांत कुमार यादव का मोबाइल जब्त, अकाउंट निष्क्रिय।

  3. पुलिस ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की अपील की।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मुख्यमंत्री, बिहार के विरुद्ध अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।

मामले में बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी निशांत कुमार यादव, पिता शंकर कुमार द्वारा उक्त आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।

साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अभियुक्त को पकड़ लिया गया एवं उक्त मोबाइल का सत्यापन किया गया, जिसमें उस प्रकार के सभी वीडियो प्राप्त हुए। तत्पश्चात मोबाइल को जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त से बंधपत्र भरवाया गया है। साथ ही, उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट को निष्क्रिय करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वैशाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ करें। किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध अपमानजनक, अभद्र अथवा आपत्तिजनक सामग्री बनाकर प्रसारित करने से बचें।

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गैर जिम्मेदाराना गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।