कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महा अष्टयाम यज्ञ
संवाद सूत्र, हाजीपुर : हाजीपुर दिघी कलां पूर्वी पचकुरवा गाछी कालोनी में सोमवार को पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ 4
वैशाली। हाजीपुर दिघीकलां पूर्वी पचकुरवा गाछी कालोनी में सोमवार को पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ 48 घंटे का महाअष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ शुरू होते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका हरे कृष्णा, हरे राम, गौरी शंकर सीता राम की जाप से गूंज उठा। दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। महिलाएं हाथ में पूजन की थाली लिए हुए पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।
यज्ञ शुरू होने के पूर्व सीढ़ी घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर कलश लिए हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ मंडप के समीप आचार्य विशम्भर तिवारी ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को सामूहिक स्थापना कराया। सभी श्रद्धालु नए-नए परिधानों में पंक्तिबद्ध सिर पर कलश लिए हुए एवं ललाट पर जय माता दी के जयकारे वाले फीता बांधे भक्ति में लीन थे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी थी। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रूपेश ¨सह, सचिव अजय कुमार राय, राजीव कुमार ¨सह, शैलेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि पूरे तन-मन के साथ जुटे हुए है। यज्ञ का समापन बुधवार को हवन यज्ञ के साथ होगा। साथ ही रात्रि में राम विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।