दो बच्चों सहित महिला का घर से अपहरण
दो बच्चों के साथ एक महिला का उसके घर से अपहरण कर लिया गया।
By Edited By: Published: Thu, 17 Nov 2016 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 08:06 PM (IST)
वैशाली। दो बच्चों के साथ एक महिला का उसके घर से अपहरण कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के सरसई गांव के सुजीता देवी अपनी पुत्री किरण कुमारी तथा पुत्र किशन कुमार के साथ अपने घर पर थी। इसी दौरान उसके गांव के ही सूरज सहनी तथा उसके पिता गणेश सहनी उन तीनों को भगा कर ले गया। इस घटना को लेकर अपहृता की सास शांति देवी ने अपनी पुतोह, पोती व पोते का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी सराय थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने पूर्व में दी गई धमकी का उल्लेख करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें