विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: सोनपुर में कुंवारे चिराग पासवान को महिलाओं ने अचानक लगाई हल्दी, फिर ऐसा रहा रिएक्शन

Published: Tue, 29 Apr 2025 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2025 10:24 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी में हल्दी की रस्म हुई जिसमें महिलाओं ने उन्हें हल्दी लगाकर शुभ किया। इस ...और पढ़ें

सोनपुर में अपनी मां रीना पासवान के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
सोनपुर में अपनी मां रीना पासवान के साथ रिश्तेदार के यहां हल्दी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

HighLights

  1. शादी में हल्दी का रस्म माना जाता है काफी शुभ
  2. चिराग के साथ उनकी मां रीना देवी भी थीं मौजूद

शंकर सिंह, सोनपुर। शादी में हल्दी का रस्म काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ शादी की शुरुआत होती है। जिस भी लड़के और लड़की की शादी होती है, उसे पहले हल्दी लगाकर शुभ किया जाता है।

इस मौके पर जिस लड़का या लड़की की शादी होती है उसके साथ ही महिलाएं हल्दी लगाने वालों को भी मजाक में हल्दी और दही लगा देतीं हैं।

वहीं, हिंदू समाज में ऐसी मान्यता है कि कुंवारे लड़की और लड़का को भी हल्दी लगा दी जाती है ताकि उसकी भी शादी जल्द हो जाए।

मजाक में लगाई हल्दी

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कुंवारे पुत्र केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी मजाक में ही सही पर महिलाओं ने हल्दी लगाकर शुभ कर दिया।

इस मौके पर खूब हंसी-दिलग्गी भी हुई। चिराग सोनपुर के बदबट्टा अपने रिश्तेदार की लड़की की शादी में अपनी मां रीना पासवान के साथ हल्दी की रस्म में पहुंचे थे।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सोमवार की देर रात सोनपुर के बरबट्टा गांव पहुंचे। यहां वे अपने रिश्तेदार सोनपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु भारती की बेटी की शादी की हल्दी की रस्म में शामिल हुए।

इसके पहले उनकी प्रतीक्षा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और युवकों की भारी भीड़ समारोह स्थल के मुख्य गेट पर जमी रही।

रात्रि लगभग 9.30 बजे जैसे मंत्री पासवान का काफिला बरबट्टा पहुंचा कि समर्थकों के नारे से वातावरण गूंज उठा। उनकी तस्वीर लेने तथा उनके साथ सेल्फी के लिए सभी में होड़ मची रही।

इस बीच लोंगो की भीड़ से निकाल कर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मड़वा में पहुंचाया जहां हल्दी की रस्म चल रही थी। इस दौरान चिराग के साथ उनकी मां रीना देवी भी थीं।

दुल्हन को गले लगाया

मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दुल्हन बनी बैठी अपने रिश्तेदार की बेटी प्रतिकता प्रकाश उर्फ जूही को गले से लगा लिया। इसके बाद उन्होंने जूही को हल्दी चढाया।

इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद रिश्ते नाते की महिलाओं ने मजाक करते हुए चिराग को भी हल्दी लगा दिया।

अभी भी गांवों में यह रिवाज है कि मड़वा-मटकोर के दिन जब दुल्हन को हल्दी चढ़ाई जाती है तब चढ़ाने वाले को भी महिलाएं हल्दी लगा देतीं हैं। इसके बाद चिराग ने अपने रिश्तेदारों के संग फोटो सेशन कराया।

इस मौके पर सोनपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु भारती, पंकज कुमार आजाद, राजेश राज, राकेश रौशन, धर्मेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, ज्ञानेंद्र सिंह टुनटुन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और उनके रिश्तेदार उपस्थित थे। मंत्री चिराग अपनी मां के साथ यहां देर रात तक रुके।

यह भी पढ़ें-

बिहार में खेत की खोदाई में मिलीं भगवान बुद्ध की 1000 साल पुरानी दो प्राचीन मूर्तियां, यहां जानें क्या है खास बात?