आधा दर्जन लोगों ने की गोलीबारी व बमबाजी
ि इसके कारण अब मुखियापति रमाकान्त साह उनसे इसके कारण अब मुखियापति रमाकान्त साह उनसे इसके कारण अब मुखियापति रमाकान्त साह उनसे
वैशाली। लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के दिनेश ¨सह के घर पर शनिवार की रात बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने गोली और बम चलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके दरवाजे से चार खोखा व बम बरामद किया है।
इस संबंध में दिनेश ¨सह के भाई नीतीश्वर कुमार ने पुलिस को बताया कि दिनेश ¨सह ने नल जल योजना में हो रही गड़बड़ी का विरोध किया था। इसके कारण उन्हें गलत आरोप लगाकर केस में फंसाकर जेल भेजवा दिया। उसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर डीएम से शिकायत की थी। इसी रंजिश में मुखिया के पति रमाकांत साह उससे बदला लेने के फिराक में लगे रहते हैं। वे पटना में रहते हैं और कभी-कभी घर भी आते-जाते रहते है। वे शनिवार को घर पर थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे मुखिया पति रमाकांत साह, वार्ड सदस्य रितेश ठाकुर अन्य चार लोगों के साथ दो बाइक से उनके दरवाजे के सामने से गुजरे। उन्हें दरवाजे पर बैठा देखा। इसके बाद वे सभी बाइक लगाकर आए और फाय¨रग करने लगे।