विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बिदुपुर सिक्सलेन पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, 30 KM दूर पत्थल घाट से जिंदा बरामद

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:31 AM (IST)

हाजीपुर के बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में कूदा युवक मनोज राय 30 किलोमीटर दूर पत्थल घाट से जिंदा बरामद ...और पढ़ें

बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में लगाई छलांग

 बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा में लगाई छलांग

HighLights

  1. मनोज राय ने बिदुपुर सिक्सलेन पुल से गंगा नदी में छलांग लगाई।

  2. करीब 30 किलोमीटर दूर पत्थल घाट से युवक जिंदा बरामद हुआ।

  3. पुलिस और डायल-112 को सूचना दी गई थी, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्सलेन पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने वाला युवक करीब 30 किलोमीटर दूर पत्थर घाट से जिंदा बरामद हुआ है। युवक के जिंदा मिलने के बाद स्वजन राहत की सांस ली है। 

युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र की बिदुपुर पंचायत के नया टोला गणिनाथ वार्ड संख्या 11 निवासी मनोज राय (45), पिता शिवजी राय के रूप में हुई है। मनोज राय दही और दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

पुल के पाया संख्या 61/62 के पास से गंगा में छलांग 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे मनोज राय सिक्सलेन पुल के पैदल मार्ग पर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे देखा और वाहन चलने वाले मार्ग की ओर ले आया। वहां दोनों के बीच हल्ला-गुल्ला होने लगा। शोर सुनकर राहगीर रुक गए और दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद मनोज दोबारा पैदल मार्ग पर पहुंचा और सिक्सलेन पुल के पाया संख्या 61/62 के पास से गंगा में छलांग लगा दी। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने उसे रोकने की बार-बार कोशिश की, लेकिन मनोज उस पर बदमाशी और छिनतई का आरोप लगाकर हंगामा करता रहा। घटना के तुरंत बाद लोगों ने बिदुपुर थाने की पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ युवक की तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे बाद मनोज को घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर पत्थल घाट से जिंदा बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में रंगदारी और विवाद में लाइन होटल पर 20 राउंड फायरिंग, मालिक को किडनैप कर काटी अंगुली