10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 5 सितंबर को हाजीपुर में लगेगा जॉब कैंप
हाजीपुर में 5 सितंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) परिसर में एक जॉब कैंप लगेगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
5 सितंबर को हाजीपुर में जॉब कैंप का आयोजन।
10वीं पास युवाओं के लिए सिलाई ऑपरेटर के पद।
मासिक वेतन 11752 रुपये, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जिले के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से लगातार पहल की जा रही है।
इसी क्रम में 5 सितंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), हाजीपुर परिसर में जॉब कैंप लगाया जाएगा। जाब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी न्यू जील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड, हाजीपुर की ओर से सिलाई मशीन ऑपरेटर (एसएमओ) पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इसके लिए 10वीं उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 11,752 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कार्यस्थल इंडस्ट्रियल एरिया, हाजीपुर रहेगा।
रजिस्ट्रेशन जरूरी
जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर निबंधन अनिवार्य है।
अभ्यर्थी बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 सितंबर को सुबह 11 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, वैशाली, हाजीपुर परिसर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो साथ लाने होंगे।
जिला प्रशासन ने योग्य और इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर जाब कैंप में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आरा में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 9 और 10 सितंबर को लगेगा जॉब फेयर
