विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में नवविवाहिता की हत्या मामले में पति समेत तीन पर FIR दर्ज, सास गिरफ्तार

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:37 PM (IST)

हाजीपुर के दिग्घी कलां में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की ...और पढ़ें

हाजीपुर में नवविवाहिता की हत्या मामले में पति समेत तीन पर FIR दर्ज, सास गिरफ्तार (AI Generated Image)

हाजीपुर में नवविवाहिता की हत्या मामले में पति समेत तीन पर FIR दर्ज, सास गिरफ्तार (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कलां पूर्वी वार्ड नंबर 24 में बीते 31 मार्च को एक किराए के मकान से 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने के मामले में मृतका के पति समेत तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास दुर्गा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में मृतका की मां कटहरा थाना क्षेत्र के मुस्तफा पर वार्ड नंबर 7 के निवासी रामबालक दास की 45 वर्षीय पत्नी रीता देवी ने आराेप लगाया है कि उनकी पुत्री बबली कुमारी की शादी 3 जुलाई 2025 को समस्तीपुर जिला के मोहनपुर पटोरी थाना अंतर्गत बघरा मोहनपुर निवासी स्व. सुरेश दास के पुत्र संतोष कुमार से हुई थी।

शादी में नकद के अलावा आभूषण, बर्तन और फर्नीचर भी दिए गए थे। बबली व उसका पति वर्तमान में परिवार समेत दिग्घी कलां पूर्वी वार्ड नंबर 24 में एक किराए के मकान में रहते थे।

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति संतोष कुमार, भैंसूर श्रवण कुमार और सास दुर्गा देवी दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बबली को प्रताड़ित किया जाता था।

बबली ने कई बार इसकी शिकायत भी अपने स्वजनों से की थी। आरोप है कि 31 मार्च की शाम उन्हें पुत्री की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी पलंग पर मृत पड़ी थी और छत के हुक से साड़ी का फंदा लटका हुआ था।

आरोप है कि दहेज के लिए बबली की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। द