Move to Jagran APP

Hajipur: दहेज की लालच में हैवान बना ससुराल पक्ष, बुलेट और चेन नहीं मिलने पर नवविवाहिता की जहर खिलाकर की हत्या

हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांसी मलाही गांव में एक विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के चाचा हा ने आरोप लगाया कि दहेज में बुलेट और सोने की चेन नहीं देने के कारण जहर खिलाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।

By Ravikant KumarEdited By: Mohit TripathiFri, 26 May 2023 12:29 AM (IST)
Hajipur: दहेज की लालच में हैवान बना ससुराल पक्ष, बुलेट और चेन नहीं मिलने पर नवविवाहिता की जहर खिलाकर की हत्या
जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या का आरोप, प्राथमिकी।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर: हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांसी मलाही गांव में एक विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की देर रात की है। बेटी की हत्या की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले उसके घर पहुंचे और विवाहिता को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विवाहिता के घर वालों ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मिलते ही विवाहिता के चाचा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका खुशबू देवी की करीब एक साल पहले ही दीपक कुमार शादी हुई थी।

मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि दहेज में बुलेट और सोने की चेन नहीं देने के कारण जहर खिलाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि करीब 11 महीने पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांसी मलाही के रहने वाले संजय राय के बेटे दीपक कुमार के साथ अपनी भतीजी खुशबू की शादी की थी।

शादी के बाद से ही हमेशा ससुराल वाले मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। जब हम उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाए तो हमारी बेटी को जहर खिलाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने हमें सूचना दी कि आपकी भतीजी का तबीयत खराब है। जब हम लोग हांसी मलाही पहुंचे तो घर में लड़की का शव पड़ा हुआ था और घर के लोग फरार थे। इस मामले लड़की के पति समेत अन्य घर वालों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी कराई गई है।