विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिहरक्षेत्र मेले में पूरी रात चलता रहा भूतखेली का खेल, महिलाओं को छड़ी से पीटते रहे भगत

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:19 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा पर हाजीपुर के हरिहरक्षेत्र मेले में पूरी रात 'भूतखेली' का तमाशा चला, जहाँ बुरी आत्माओं को भगाने के नाम पर कथित पीड़ितों को छड़ी से पीटा गया।  

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा पर हरिहरक्षेत्र में भूतखेली का तमाशा।

  2. बुरी आत्माओं के नाम पर पीड़ितों को छड़ी से पीटा गया।

  3. प्रशासन और बुद्धिजीवी अंधविश्वास रोकने में विफल रहे।

रविकांत सिंह, हाजीपुर। एक तरफ देश के विज्ञानी चांद और मंगल पर पहुंचने के मिशन पर हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण समाज में अंगद की तरह पैर जमाए अंधविश्वास पर विज्ञान की ओर से चोट का कोई सार्थक प्रयास नहीं हो रहा है।

सदियों से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिहरक्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर भूतखेली का तमाशा होता आ रहा है। आश्चर्य यह कि यह सबकुछ प्रशासन के नाक के नीचे कार्तिक पूर्णिमा पर पूरी रात होता रहा।

बुरी आत्‍मा से छुटकारा द‍िलाने का नाटक 

भूतखेली के इस तमाशे, जिसे हम भले ही तमाशा कहें, पर इसमें शामिल लोग ना तो इसे अंधविश्वास मानते हैं और न ही खेल, बल्कि लोगों पर बुरी आत्माओं के साये से छुटकारा दिलाने का उपाय कहते हैं।

यह तमाशा यहां कार्तिक पूर्णिमा पर सदियों से होता आ रहा है। इस तमाशे में कथित रूप से पीड़ित स्त्री और पुरुष को शारीरिक पीड़ा भी पहुंचती है। छड़ी से उसे पीटा जाता है।

और यह सबकुछ भूत भगाने के नाम पर होता है। ग्राम्यांचलों से आये लोग इसमें शामिल होते हैं। इसे देखने के लिए तमाशबीन भी होते हैं।

इस तमाशे को रोकने-टोकने की जहमत न तो प्रशासन के नुमाइंदे करते हैं और ना ही समाज के बुद्धिजीवी। इस खेल में कथित रूप से भूत उतारने वाला भगत होता है।

भगत पुरुष भी होता है और स्त्री भी। रोल दोनों का एक ही है- भूत उतारना। हाथ में छड़ी लिए ये भगत उटपटांग शब्दों का उच्चारण करते घाटों पर कथित रूप से पीड़ित स्त्री या पुरुष पर सवार भूत उतारते हैं।

यह तमाशा पूरी रात चलता रहा। कथित रूप से भूतों से ग्रस्त जितनी महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हाजीपुर के कोनहारा घाट पर पहुंचती हैं।

प्रशासन की मौजूदगी में चलता रहा अंधव‍िश्‍वास का खेल

वे निम्न आय या निम्न मध्यम आय की श्रेणी के परिवारों से आती हैं, जहां आज भी शिक्षा का अभाव है। उन घरों की महिलाओं को अगर कोई भी शारीरिक या मानसिक बीमारी होती है तो अंधविश्वास के कारण उस बीमारी को भूतों या बुरी आत्माओं का असर मानने लगती हैं। और यहीं से भगतों का खेल शुरू हो जाता है।

वहीं, समाज के बुद्धिजीवियों का कहना है कि यह पूरी तरह अंधविश्वास है। किशोर अवस्था में किसी लड़की या लड़के के शरीर में हार्मोनल चेंज आने से उनमें कुछ समस्याएं आती हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी भीड़ के बीच, प्रशासन की मौजूदगी में भी यह सब पूरी रात कैसे चलता रहा? क्या प्रशासन इस अंधविश्वास पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा? फिलहाल भूत खेली का यह तमाशा हर साल की तरह इस साल भी बिना किसी रोक-टोक के चला रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।