विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोली चलाने की बुजुर्ग को मिली सजा: बिहार में 33 साल बाद 3 साल की जेल, 5 आरोपी थे; 4 की हो चुकी मौत

Published: Tue, 02 Jun 2026 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:49 PM (IST)

हाजीपुर कोर्ट ने 33 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में अहम फैसला सुनाया है। इसमें 85 वर्षीय एक व्यक्ति समेत पांच दोषियों को कारावास की सजा सुनाई गई है, जिसमें चार को 10-10 साल की कैद मिली है।

85 वर्षीय एक व्यक्ति समेत पांच दोषियों को कारावास की सजा

85 वर्षीय एक व्यक्ति समेत पांच दोषियों को कारावास की सजा

HighLights

  1. 33 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में फैसला।

  2. 85 वर्षीय दोषी को 3 साल, 4 को 10 साल कैद।

  3. हाजीपुर कोर्ट ने पांच लोगों को दोषी ठहराया।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। हाजीपुर की जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने करीब 33 वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने एक ही परिवार के पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

न्यायालय ने 85 वर्षीय दोषी को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी है, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है।

1992 में दंपति को मारी गई थी गोली

अपर लोक अभियोजक ख्वाजा हसन खान लड्डू के अनुसार, घटना 10 नवंबर 1992 की है।

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी अदालत राय अपनी पत्नी रामसखी देवी के साथ घर के बाहर बैठे थे।

इसी दौरान दीप राय अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और रास्ते पर शीशे के टुकड़े बिछाने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विरोध करने पर हुआ जानलेवा हमला

आरोप है कि विरोध से नाराज होकर आरोपितों ने दंपति के साथ मारपीट की। जब पति-पत्नी विरोध करते रहे तो उन पर गोली चला दी गई।

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

नौ लोगों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मामले में जुड़ावनपुर थाना में दीप राय, जगदीश राय उर्फ जीशा राय, नरेश राय, नागदेव राय, नकेश्वर राय समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 13 मार्च 1993 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

अदालत ने 31 मई 1993 को मामले का संज्ञान लिया था।

लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद आया फैसला

मामले में 17 जून 1999 को आरोप गठन किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों का परीक्षण और प्रतिपरीक्षण कराया गया।

विचारण के दौरान चार आरोपितों की मौत हो गई। इसके बाद शेष आरोपितों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई जारी रही।

26 मई को दोषी, अब सुनाई गई सजा

अदालत ने 26 मई को 85 वर्षीय दीप राय, जगदीश राय उर्फ जीशा राय, नरेश राय, नागदेव राय और नकेश्वर राय को दोषी करार दिया था।

सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी होने के बाद मंगलवार को न्यायालय ने अंतिम फैसला सुनाते हुए सभी दोषियों को कारावास और अर्थदंड की सजा दी।

चार दोषियों को 10-10 वर्ष की कैद

न्यायालय ने उम्र को देखते हुए 85 वर्षीय दीप राय को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

वहीं अन्य चार दोषियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी गई।

साथ ही प्रत्येक दोषी पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

33 वर्ष पुराने इस मामले में आए फैसले को न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 1992 में चलाई थी गोली, अब 34 साल बाद 85 साल की उम्र में दो लोगों के सहारे जेल जाएगा बुजुर्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।