Move to Jagran APP

सोनपुर रेलमंडल के 214 कर्मी बेहतर कार्य के लिए किए गए पुरस्कृत

सोनपुर के सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को सोनपुर मंडल में 64 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनपुर रेलमंडल के कुल 214 रेलकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया समारेाह का उद्घाटन सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अतुल्य सिन्हा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सोनाली सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:12 AM (IST)
सोनपुर रेलमंडल के 214 कर्मी बेहतर कार्य के लिए किए गए पुरस्कृत
सोनपुर रेलमंडल के 214 कर्मी बेहतर कार्य के लिए किए गए पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

loksabha election banner

सोनपुर के सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को सोनपुर मंडल में 64 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनपुर रेलमंडल के कुल 214 रेलकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया समारेाह का उद्घाटन सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अतुल्य सिन्हा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सोनाली सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि रेल यात्रियों को अधिकतम संतुष्टि प्रदान करने के लिए रेलकर्मी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

सोनपुर रेलमंडल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डीआरएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों की नियमितता 61.6 प्रतिशत और सवारी गाड़ियों की नियमितता 41.4 प्रतिशत रही। यह गत वर्ष की इस अवधि की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक है। सोनपुर मंडल से होकर अगरतला-देवघर, दरभंगा- वाराणसी के बीच एक जोड़ी नई साप्ताहिक मेल-एक्सप्रेस तथा रक्सौल पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन किया गया। इस मंडल के द्वारा लोगों के लिए 165 जोड़ी यात्री गाड़ियां चलाई जा रही हैं जिसमें 119 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस गाड़ियां हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में यात्रियों से रेलमंडल को लगभग 445.34 करोड़ रुपये राजस्व मिला। यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हाजीपुर स्टेशन पर वातानुकूलित महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय कक्ष तथा दलसिंह सराय स्टेशन पर महिला एवं पुरुष प्रतीक्षा कक्ष का शुभारंभ किया गया। लोगों की मांग पर सराय, महनार और भगवानपुर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को ठहराव दिया गया। 68 किलोमीटर ट्रैक का नवीकरण किया गया। मंडल के सभी स्टेशनों पर शत प्रतिशत एलईडी लाइट लगाने में सोनपुर रेलमंडल पूर्व मध्य रेलवे में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि सोनपुर मंडल को विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए क्षेत्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के दौरान यांत्रिक पावर विभाग को इंजीनियरिग विभाग एवं कार्मिक विभाग को पुरस्कृत किया गया। मंडल के 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।

वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार ने स्वागत संबोधन किया। समारोह में महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित किया। सोनपुर मंडल को प्राप्त शील्ड को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में एडीआरएम पीके सिन्हा, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीएस आजाद स्नेही, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सुमंत लाल, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार, वरीय मंडल अभियंता समन्वय एके यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता केसी यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक चतुर्वेदी, मंडल यांत्रिक अभियंता पावर आदित्य उज्जवल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन चंदन नवीन ने किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.