शौच के लिए निकली नाबालिग बच्ची का अपहरण
वैशाली । सराय थाना के पौड़ा मदन सिंह टोला जागोडीह निवासी चंदेश्वर सिंह के पुत्र अमोद कुमार सिंह ने सर
वैशाली । सराय थाना के पौड़ा मदन सिंह टोला जागोडीह निवासी चंदेश्वर सिंह के पुत्र अमोद कुमार सिंह ने सराय थाना में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में धरहरा सरोखर गांव के राजन साहनी के पुत्र अभिषेक साहनी, अभिषेक साहनी के भाई केदार साहनी, केदार साहनी के पुत्र रूपचंद साहनी एवं केदार साहनी एवं जागोडीह दक्षिण टोला निवासी प्रफ्फुल साहनी, संजीव सहनी, अभिषेक कुमार, प्रमोद राम के द्वारा चार चक्का गाड़ी से अपहरण करने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शौच के लिए 21 तारीख को निकली थी जिसे उक्त लोगों ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में सराय कांड संख्या 103 /19 दर्ज कर पुलिस नामजदों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।