दहेज के लिए पत्नी एवं पुत्री को घर से निकाला
वैशाली। नगर थाना क्षेत्र के सीताचौक बागमली गाछी की चंदा देवी एवं उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने दहेज
वैशाली। नगर थाना क्षेत्र के सीताचौक बागमली गाछी की चंदा देवी एवं उसकी पुत्री को ससुराल वालों ने दहेज का एक लाख रुपया बाकी होने का आरोप लगाकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सीताचौक बागमली गाछी के मनोज कुमार गुप्ता की शादी चंदा के साथ हुई थी। शादी के बाद एक पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद मनोज अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज का एक लाख रुपया बकाया होने का आरोप लगाकर चंदा को प्रताड़ित करने लगे। बार-बार उसे मायके से दहेज का एक लाख रुपया लाने का दबाव बनाकर मारपीट करने लगा। असमर्थता जताने पर मारपीट ससुराल वालों ने मां एवं बेटी को घर से निकाल दिया। इस घटना को लेकर चंदा देवी ने नगर थाना में अपने पति मनोज कुमार गुप्ता, ससुर सूर्यदेव प्रसाद, देवर प्रमोद कुमार गुप्ता, ज्योति कुमार, सास लक्ष्मी देवी तथा संतोष कुमार गुप्ता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।