हाजीपुर में पार्टी के बहाने घर से बुलाकर दोस्तों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल से PMCH किया गया रेफर
हाजीपुर के बलवा कुआरी गांव में दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवक पीयूष कुमार को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोस्तों ने युवक को मारी गोली
HighLights
हाजीपुर में दोस्तों ने युवक को गोली मारकर घायल किया।
आपसी रंजिश के चलते पार्टी के बहाने बुलाया गया।
घायल पीयूष कुमार को बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुआरी गांव में घर से बुलाकर युवक ने अपने दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक स्थानीय मिथिलेश सिंह के पुत्र पीयूष कुमार बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
दोस्तों ने ही एक युवक को गोली मार दी
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में घायल एवं परिवार वालों से विस्तार पूर्वक जानकारी।

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सदर थाना अंतर्गत बलवा कुआरी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दोस्तों ने ही एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान पीयूष कुमार पिता मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है।
आपसी रंजिश के कारण गोली मारी
एसडीपीओ ने बताया कि आज सुबह-सुबह सूचना मिली थी कि बलवा कुम्हारी निवासी पीयूष कुमार को गोली लगी है। उसके दोस्तों ने ही आपसी रंजिश के कारण गोली मारी है। घायल पीयूष ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि कल उसके दोस्त उसे पार्टी के लिए ले गए थे, वहीं पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी गई। पीयूष को तीन जगह गोली लगी है।

डॉक्टर के अनुसार वह अभी खतरे से बाहर है और इलाजरत है। पुलिस के अनुसार पूर्व में क्या विवाद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घायल पीयूष कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है, वह पहले दो बार जेल जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
