विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में कम सैलरी को लेकर फ्लिपकार्ट कर्मियों का फूटा गुस्सा, ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹20 हजार करने की मांग

Published: Wed, 24 Jun 2026 10:08 AM (IST)

हाजीपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 ...और पढ़ें

फ्लिपकार्ट कर्मियों का फूटा गुस्सा

फ्लिपकार्ट कर्मियों का फूटा गुस्सा

HighLights

  1. हाजीपुर में फ्लिपकार्ट कर्मियों ने वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया।

  2. कर्मचारी ₹10,000 से ₹20,000 वेतन करने की मांग कर रहे हैं।

  3. महंगाई बढ़ने के कारण कम वेतन में गुजारा मुश्किल बताया।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22, काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोवघटी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मियों ने बुधवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि वे पिछले कई सालों से कंपनी में काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। 

महंगाई काफी बढ़ चुकी है, लेकिन उसके हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा कामगारों के लिए की गई घोषणाओं के अनुसार वेतन देने की मांग की।  

वेतन 20 हजार करने की मांग

कर्मियों ने बताया कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने वेतन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। 

कर्मियों का कहना है कि कंपनी में सभी का वेतन अलग-अलग है, जिसे तत्काल बढ़ाया जाए ताकि वे अपने बच्चों का भरण-पोषण आसानी से कर सकें। 

कंपनी के कर्मियों ने बताया कि अंदर कंपनी के द्वारा दी जाने वाली खाद्य सामग्री में धांधली की जाती है,प्रदर्शन की सूचना पर कंपनी अधिकारी और काजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने कर्मियों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें- वैशाली में घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी FSL की टीम