शॉट सर्किट से दो घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान
वैशाली। जंदाहा प्रखंड के हरिप्रसाद गांव में शनिवार की रात एक पक्का घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दो घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों घरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दोनों परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिप्रसाद पंचायत के वार्ड संख्या 3 में स्थित जयराम शाह एवं सियाराम साह दोनों का संयुक्त घर है। बताया जाता है कि शनिवार की रात अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिससे पक्का का घर जल कर क्षतिग्रस्त हो गया एवं दोनों घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, जेवरात एवं नगदी सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से कई पं¨पग सेटों के सहारे आग बुझाई गई। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। पंचायत के मुखिया द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है।
वैशाली। जंदाहा प्रखंड के हरिप्रसाद गांव में शनिवार की रात एक पक्का घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दो घर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों घरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दोनों परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिप्रसाद पंचायत के वार्ड संख्या 3 में स्थित जयराम शाह एवं सियाराम साह दोनों का संयुक्त घर है। बताया जाता है कि शनिवार की रात अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिससे पक्का का घर जल कर क्षतिग्रस्त हो गया एवं दोनों घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, जेवरात एवं नगदी सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से कई पं¨पग सेटों के सहारे आग बुझाई गई। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। पंचायत के मुखिया द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है।