विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishali: सिलेंडर फटने से लगी आग, 40 घर और 15 लाख रुपये नकद जलकर राख; एक दर्जन बकरियों की झुलसने से मौत

By Chandra Bhushan Singh ShashiEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 17 Jun 2023 05:55 AM (IST)

Vaishali News दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से लगभग चार घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू ...और पढ़ें

Vaishali: आग लगने से 40 घरों समेत 5 बाइक और 15 लाख रुपये नकद राख।
Vaishali: आग लगने से 40 घरों समेत 5 बाइक और 15 लाख रुपये नकद राख।

संवाद सूत्र, राजापाकर (वैशाली): बरांटी ओपी क्षेत्र के चकुंदा उर्फ मिल्की पंचायत वार्ड नंबर 6 स्थित बेझा गांव में लगी भीषण आग से 40 घर और उसके सामान जलकर राख हो गए। आठ दमकल एवं सैकड़ो ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।

गैस सिलेंडर फटने से आग लगी

ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। बताया गया है कि दिनभर तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलते हुए आसपास के लगभग 40 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे इन घरों के सारे सामान जलकर राख हो गए। इस दौरान चार गैस सिलेंडर फट गया। वहीं 5 मोटरसाइकिल एवं सभी घरों से लगभग 15 लाख रुपए नकद जल गए। घटना में एक दर्जन बकरियां भी झुलसकर मर गई है।

एक करोड़ की संपत्ति के क्षति का अनुमान

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में लगभग एक करोड़ के संपत्ति के क्षति का अनुमान है। बताया गया है कि गांव में आग लगने की सूचना पर राजापाकर थाने से दमकल मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में जुट गई। परंतु आग का विकराल रूप देखते हुए जिला मुख्यालय को इसकी सूचना दी गई। जिसमें जिला मुख्यालय की पहल पर महुआ, पटेढ़ी बेलसर, हाजीपुर, सहदेई बुजुर्ग, बिदुपुर, समस्तीपुर एवं पटना से भी कई दमकल मंगाया गया।

दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से लगभग चार घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक देखते ही देखते 40 घर और उसके सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इंद्रासन देवी और रीना देवी अपनी-अपनी बेटियों की शादी के लिए रुपए जमा करके रखे थे, जिसमें इंद्रासन देवी के एक लाख और रीना देवी के अस्सी हजार रुपये भी आग में जल गए।

महिलाओं ने जीविका समूह से कर्ज लिया था और रुपये जमा रखे थे। इस भीषण घटना में राजगीर राम, महेश्वर राम, जगन राम, इंद्रासन देवी, अजय कुमार, लालती देवी, टिंकू कुमार, भिखारी राम, ज्योति कुमारी, शिवनाथ कुमार, प्रमिला देवी, मुकेश राम, रंजू देवी, रामचंद्र राम, महा देवी, अमरजीत कुमार, सरस्वती देवी, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, रीना देवी

विक्रम पासवान, वीरचंद्र पासवान, सुमित्रा देवी, जयश्री देवी, मनोज पासवान, चंद्रदेव पासवान, जागा पासवान, जगदीश पासवान, इंद्रदेव पासवान, रीमा देवी, जतन राम, मुसाफिर राम, राम ईश्वर राम, श्रवण राम, मदन राम, पवन राम, कुटुर राम, मुकेश कुमार आदि के घर तथा घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, गहना-जेवर, नगद रुपए, राशन, चौकी-बर्तन, खटिया बिछावन आदि जल कर खाक हो गए हैं।

पीड़ित परिवारों के बीच अन्य ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से चुड़ा-गुड़ वितरण किया गया। पीड़ित परिवारों को इस भीषण गर्मी में अब खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी उत्पन्न हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।