फसल क्षति की राशि नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश
किसानों ने अपने खाते पर फसल क्षति की राशि अभी तक नहीं आने पर आक्रोश व्यक्त की है।
वैशाली । राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के अनेक किसानों ने अपने खाते पर फसल क्षति की राशि अभी तक नहीं आने पर आक्रोश व्यक्त की है। जिले को सूखा घोषित करने के बाद फसल क्षति के लिए प्रखंड के किसानों ने फसल क्षति अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन दिए थे। कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकारों द्वारा किसान के खेतों पर जाकर फोटो भी खींची गई थी। प्रखंड के लगभग 50 फीसदी किसानों के खाते पर अभी तक फसल क्षति की राशि नहीं आई। किसान सलाहकारों ने बताया कि अनुदान नहीं आने का कारण बैंक की मनमानी भी है। बैंकर्स द्वारा किसानों के खाते को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एवं आधार से ¨लक नहीं करने के कारण किसानों के खाते पर अनुदान की राशि नहीं आ रही है। प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष अवधेश राय, कैलाश राय, नथुनी प्रसाद ¨सह आदि ने डीएम से किसानों की इस समस्या को शीघ्र दूर करने की मांग की है।