विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मसार बिहार: दुष्कर्म में विफल होने पर पीटा, फिर बाल मुंडवा सड़क पर घुमाया Vaishali News

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Thu, 27 Jun 2019 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 09:24 PM (IST)

वैशाली में एक घर में घुसकर लड़की से दबंगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल रहने पर उन्होंने उसे व ...और पढ़ें

शर्मसार बिहार: दुष्कर्म में विफल होने पर पीटा, फिर बाल मुंडवा सड़क पर घुमाया Vaishali News
शर्मसार बिहार: दुष्कर्म में विफल होने पर पीटा, फिर बाल मुंडवा सड़क पर घुमाया Vaishali News

वैशाली [जेएनएन]। दबंगों ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया। दुष्‍कर्म में विफल होने से गुस्‍साए दरिंदों ने लड़की व उसकी मां जमकर पीटा। इतने से भी जी नहीं भरा तो दोनों के सिर मुंडवा कर सड़क पर घुमाया। दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात हुई।
यह है घटना
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी पुत्री के साथ गांव में अकेली रहती है। उसका पति भिक्षाटन कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की शाम पांच दबंग गलत नीयत से उनके घर में घुस गए। उनलोगों ने बेटी के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की। मां-बेटी ने इसका विरोध किया। इस पर पांचों आरोपितों ने मां-बेटी की जमकर पिटाई की तथा बदचलनी का आरोप लगा नाई को बुला दोनों के बाल मुंडवा दिए। इसके बाद सड़क पर घुमाया।
नामजद प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद महिला व बेटी ने भगवानपुर थाने में पड़ोस के छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला और उसकी बेटी पर अत्याचार हुआ है। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप